अहिल्या बाई होलकर परिवार के कुल देवता श्री मल्हारी मार्तण्ड भैरव म्युजीयम इंदौर में राजवाड़ा पर स्तिथ है और आपको बताना चाहूंगा की इस म्युजीयम में अहिल्या बाई के कार्य कल की सारे अस्त्र और सस्त्र रखे है । अहिल्या बाई ने इंदौर पर कैसे शासन किया उसकी सभी यादे वहां पर संभाल कर रखा है । अहिल्या बाई के म्युजीयम का शुल्क मात्र 10 रुपए है । अहिल्या बाई ने कितने शिव मंदिर वनवाये है उसका विवरण यहा आपको देखने को मिलता है और अहिल्या बाई के परिवार का पूरा विवरण यहा आप देख सकते है ।
ओम श्री मार्तण्ड भैरवाय नमः
• खंडोबा या मल्हारी मार्तण्ड, होलकर परिवार के कुल देवता है ।
• मार्तण्ड एक हिन्दू देवता है जो कि महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में मुख्य रुप से शिव की अभिव्यक्ति के रुप में पूजे जाते है।
• खंडोबा की पूजा का मुख्य केन्द्र जेजुरी, महाराष्ट्र में है खंडोबा की किंवदंतियों पांडुलिपि में मल्हारी महात्म्य में दी गई है खंडोबा के पंथ में वैष्णव और जैन परंपरा के साथ भी संबंध है ।
• खंडोबा या मल्हारी मार्तण्ड के अनुयायियों में चरवाहा, योद्धा शिकारी एवं मुस्लिम समुदायों
का समावेश है, उन्हें एक लिंग के रूप में या घोड़े पर सवार एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है उनमें शिव, भैरव, सूर्य और कार्तिकेय की गुण है।
• देवी अहिल्या बाई शिवजी के एक प्रबल उपासक थी ।
• होलकर साम्राज्य के शासन करते समय, उन्हों ने शिव को राज्य को समर्पित किया था
जबकि स्वयं केवल एक संरक्षक ही शेष थी।
• सभी शाही घोषणाएं उनके साथ श्री शंकर के द्वारा हस्ताक्षरित मानी जाती थी।
• हुजूर श्री शंकर आदेश होलकर शासन के प्रथमादेश की तरह था।

0 Comments